महिंद्रा भारत की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी है। महिंद्रा सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं। जिसमे महिंद्रा थार भी शामिल है। 

महिंद्रा ने थार की बुकिंग के लिए एक खुलासा किया है इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। 

महिंद्रा थार एक ऑफ रोड एसयूवी होने के साथ-साथ एक लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर भी भारत में सबसे ज्यादा खरीदी जाती है। 

भारतीय बाजार में थार को पहली बार अक्टूबर 2020 में प्रदर्शित किया गया था, और तब से ये भारतीय बाजार में लोकप्रिय है। 

महिंद्रा थार ने अपनी नवंबर की बुकिंग के बारे में खुलासा किया है। नवंबर 2023 में 76,000  यूनिट की बुकिंग दर्ज की है। 

कंपनी ने हर महीने 10,000 से अधिक यूनिट की बुकिंग की है जबकि वर्तमान में थार की रियर व्हील ड्राइव पेट्रोल वैरिएंट पर 70 सप्ताह से अधिक की प्रतीक्षा अवधि चल रही है।